दोपहर के खाने के बाद कहीं आप भी तो नहीं करते हैं ये 5 गलतियां?

दोपहर के खाने के बाद कहीं आप भी तो नहीं करते हैं ये 5 गलतियां?

सेहतराग टीम

आज के समय में लोग अपने खान-पान को लेकर बहुत ही लापरवाह हो गए हैं। इसका मुख्य कारण है काम का दबाव और लोगों की बदलती जीवनशैली। व्यक्ति एक तरफ अनिश्चित समय पर भोजन करता है और खान-पान में गड़बड़ी करता है तो दूसरी तरफ भोजन करने के बाद कुछ न कुछ गलतियां कर देता है, जो उसकी सेहत के ल‍िए लाभदायक होने की बजाए हानिकारक साबित हो सकती हैं। गौरतलब है कि भोजन से जुड़े ये नियम सुबह, दोपहर और शाम तीनों टाइम के भोजन के ल‍िए जरूरी हैं। आज हम आपको इस आलेख  मेंं बताएंंगे कि दोपहर के खाने के बाद ये गलतियां नहीं करनी चाहिए।

पढ़ें- जिंदगी जीने के ये आयुर्वेदिक तरीके देंगे लंबी उम्र का वरदान

दोपहर के खाने के बाद न करें ये गलतिया-

1. आपने अक्सर देखा होगा कि खाने के एकदम बाद पानी पीने पर लोग इसे सेहत के हानिकारक बताते हैं। अगर आप इसका पालन करते हैं तो ठीक है, लेकिन अगर नहीं करते और पानी पी लेते हैं तो ध्यान रखें कि कभी ठंडा पानी न पिएं। ऐसा करने से आपका पाचन बिगड़ सकता है। अगर आपको पीना ही है तो खाना खाते समय थोड़ा सा पानी पिएं, यह पाचन को और बेहतर करेगा। लेकिन ज्यादा ठंडा पानी ना पिए।

2. अगर खाना खाने के बाद आपको चाय या कॉफी पीना पसंद है तो यह आपकी बड़ी गलती हो सकती है। ऐसा करने से शरीर आहार में मौजूद आयरन को अवशोषित नहीं कर पाता और न ही प्रोटीन को पचा पाता है।

3. दोपहर का खाना खत्म करने के बाद अगर आप तुरंत अपने काम पर लौट जाते हैं और तेज चलना या अन्य गतिविधि करते हैं, तो यह भी गलती है। खाने के बाद कुछ देर रेस्ट करें उसके बाद ही धीरे-धीरे एक्टिव हों।

4. खाना खाने के कुछ घंटो तक फल, जूस या अन्य खाद्य पदार्थों का सेवन ना करें। इससे पाचन क्रिया बाधित होती है। अगर आपको फल खाना ही है तो खाना खाने के 1 घंटा पहले कुछ खा सकते हैं या खाना खाने के 2 घंटे के बाद फल खाए।

5. खाना खाने के बाद लेटना ठीक नहीं है, ना ही धूम्रपान का सेवन ठीक है। यह तेजी से आपके पाचन तंत्र और शरीर को हानि पहुंचा सकता है। खाना खाने के बाद 10 से 15 मिनट तक बैठे रहना ठीक होता है और अगर आपको लेटना है तो बायीं तारीफ करवट लेकर 10 से 15 तक लेट सकते हैं।

 

इसे भी पढ़ें-

जानें, आयुर्वेद के अनुसार सर्दियों में सेहतमंद रहने के लिए क्या-क्या खाना चाहिए

आयुर्वेद के अनुसार स्वस्थ जीवन जीने के लिए महत्वपूर्ण नियम

कब्ज की समस्या में तुरंत राहत देगें ये घरेलू उपाय, आज ही आजमाएं

पेट फूलना और वजन बढ़ना दोनों हैं अलग-अलग चीजें, ऐसे पहचानेंं अंतर

इन अच्छी आदतों से आपको फायदा नहीं बल्कि नुकसान है

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।